हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वार्ष्णेय हाइड्रोफार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के विकासखंड बहजोई के ग्राम बरखेड़ा स्थित हाइड्रोपोनिक्स फार्म का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने हाइड्रोपोनिक्स खेती के बारे में ली जानकारी
हाइड्रोपोनिक्स खेती को दिया जाए बढ़ावा.... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 20 अक्टूबर 2022
आज जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वार्ष्णेय हाइड्रोफार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के संभल जिले के विकासखंड बहजोई के ग्राम बरखेड़ा स्थित हाइड्रोपोनिक्स फार्म का दौरा किया जहां उन्होंने आधुनिक तरीके से हो रही खेती का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर प्रखर वार्ष्णेय व चंदन वार्ष्णेय से जानकारी ली किस तरह बिना मिट्टी के खेती हो रही है।
लेटुस,ज़ुकीनी,बेजील,केल व अन्य विदेशी औषधीय का उत्पादन हो र…
[6:36 am, 21/10/2022] Rajeshwar Singh Sambhal Hum Bharti News: हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
विकासखंड बहजोई परिसर में जिलाधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सरस मेले का फीता काटकर किया गया उद्घाटन*
सरस मेले में स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया गया प्रतिभाग लगाये अपने उत्पादों के स्टॉल
20 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा सरस मेले का आयोजन
संभल (बहजोई) 20 अक्टूबर 2022
आज विकासखंड बहजोई परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित सरस मेला का जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खड़गवंशी तथा मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
जिसमें डी सी एन आर एल एम द्वारा बताया गया कि मेले का आयोजन 20 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। जिसमें जिलाधिकारी ने प्रत्येक स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण किया एवं बनाए जा रहे उत्पादों के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जानकारी ली। और जिलाधिकारी ने कहा कि समूह की महिलाओं को बढ़ावा दिया जाए। ताकि इनके उत्पाद शत प्रतिशत बिक्री हो सकें। तथा उनकी ब्रांडिंग भी कराई जाए ताकि उनके उत्पादों की विक्री उच्च स्तर पर हो सके। एवं जिलाधिकारी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
इसके उपरांत डी सी एन आर एल एम रामायण सिंह के द्वारा बताया गया कि सरस मेले में मढावली मिलक संभल के स्वयं सहायता समूह जय माता दी द्वारा मुढे का स्टॉल लगाया गया। पवांसा के ग्राम कासमपुर के स्वयं सहायता समूह महालक्ष्मी ने लेडीज पर्स एवं बैग का स्टॉल लगाया। चमरौआ संभल के रोशन महिला ग्रुप ने अचार का स्टॉल, विकासखंड बनिया खेड़ा के ग्राम मौला गढ़ के जमुना ग्रुप ने एलईडी बल्ब, ग्राम पचाक के गौतम ग्रुप ने फिनाइल, धुरेटा के मां दुर्गा ग्रुप ने बेकरी, असमोली के ग्राम मलपुरा के एजाज असहरी ने पेंटिंग, सादात बाड़ी के एकता ग्रुप ने एलईडी बल्ब, कमालपुर के पंचशील ग्रुप ने स्टेशनरी, रमपुरा के दुर्गा महिला ग्रुप ने पूजा संबंधित सामान, रमपुरा के लक्ष्मी मईरा ग्रुप ने दीपक आदि की स्टाॅल लगायीं।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, डी सी एन आर एल एम रामायण सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, एवं विकास खंड अधिकारी सहित समस्त स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद सम्भल।
