हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वार्ष्णेय हाइड्रोफार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के विकासखंड बहजोई के ग्राम बरखेड़ा स्थित हाइड्रोपोनिक्स फार्म का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने हाइड्रोपोनिक्स खेती के बारे में ली जानकारी
हाइड्रोपोनिक्स खेती को दिया जाए बढ़ावा.... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 20 अक्टूबर 2022
आज जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वार्ष्णेय हाइड्रोफार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के संभल जिले के विकासखंड बहजोई के ग्राम बरखेड़ा स्थित हाइड्रोपोनिक्स फार्म का दौरा किया जहां उन्होंने आधुनिक तरीके से हो रही खेती का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर प्रखर वार्ष्णेय व चंदन वार्ष्णेय से जानकारी ली किस तरह बिना मिट्टी के खेती हो रही है।
लेटुस,ज़ुकीनी,बेजील,केल व अन्य विदेशी औषधीय का उत्पादन हो रहा जिसके बाद उन्होंने इस खेती को बढ़ाने के उपाय के बारे में जाना और कंपनी के डायरेक्टर को इसको बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।कंपनी के डायरेक्टर ने जिलाधिकारी को बताया कि कंपनी फ़िलहाल उत्तर प्रदेश के 4 जनपद व हरियाणा और कर्नाटक में भी कार्यरत है। निरीक्षण के उपरांत ज़िलाधिकारी ने फार्म पर वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी श्री ओमकार सिंह,जिला सूचना अधिकारी श्री बृजेश कुमार,कमल सर्राफ,प्रखर वार्ष्णेय,चंदन वार्ष्णेय,उत्कर्ष वार्ष्णेय आदि कम्पनी से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

