Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज असुरन गोरखपुर के विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का पाठ

 पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज असुरन गोरखपुर के विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का पाठ 



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 आज दिनांक 15.11.2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा “यातायात माह नवम्बर 2022”  के चल रहे कार्यक्रमों के क्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज  गोरखपुर में बच्चों को  यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने आस पास के लोगो को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने हेतु बताया गया । साथ ही बच्चों को मैपल्स ऐप के बारे में जानकारी दी* और  बताया कि मेपल ऐप नेविगेशन के लिए एक सुपीरियर ऐप है इस ऐप के माध्यम से आपको शहर में वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थान , वीआईपी प्रोग्राम/छठ पूजा/मेला/जुलूस आदि के समय रास्तों व ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी, स्पीड लिमिट, ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की सूचना आदि कार्य किये जा सकते है । इस एप्स पर आप ट्रैफिक के बारे में अपने सुझाव को भी साझा कर सकते है ।  इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार मिश्रा ,विभागाध्यक्ष केमिकल इंजीनियरिंग  दिनेश कुमार, निरीक्षक  धर्मेंद्र कुमार सिंह , यातायात उपनिरीक्षक  विनीत यादव आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies