Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्र की आत्मा उसके संविधान मे निहित होती है:इंजी ए एन त्रिपाठी

 राष्ट्र की आत्मा उसके संविधान मे निहित होती है:इंजी ए एन त्रिपाठी




हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


आज दिनाँक 26 नवंबर 2022 पूर्वान्ह 11 बजे पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इण्टर कालेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम अंतर्गत संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में   विद्यालय के प्रबंधक इंजी ए एन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य श्री डी एन त्रिपाठी व  कार्यक्रम अधिकारियों डॉ शोभित श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र मणि त्रिपाठी नेभारतीय संविधान के उद्देशिका को पढ़कर सुनाया जिसे सभी छात्र छात्राओं ने दोहराया व सभी ने इसकी शपथ ली।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक इंजी ए एन त्रिपाठी ने कहा की हमारे देश की आत्मा इसके संविधान मे बसती है।हम सबको संविधान का पालन करना चाहिए।


विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री डी एन त्रिपाठी ने कहा कि आज का संविधान हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतिफल है।


कार्यक्रम अधिकारी डॉ शोभित श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र की असल शक्ति उसके संविधान मे निहित होती है।हम सबको अपने संविधान का पालन करना चाहिए तभी राष्ट्र का विकास संभव है।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मोजज़म्मिल अहमद, जितेंद्र यादव, विकास दीक्षित सहित कर्मचारी गण अमरनाथ तिवारी, विकास पांडेय सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies