Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ए0टी0एम0 बदल कर धोखाधड़ी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


 ए0टी0एम0 बदल कर धोखाधड़ी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

     

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विन्ध्याचल शुक्ल मय हमराह का0 सत्येन्द्र यादव के मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 297/2022 धारा 420/406/411 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.सुरज पाण्डेय पुत्र सभाजीत पाण्डेय निवासी स्पोर्ट कॉलेज कोईलहवा रोड थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 2.सुनील चौहान पुत्र गुड्डु चौहान निवासी रामजानकी नगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद आधार कार्ड, एक अदद एटीएम कार्ड, एक अदद पैन कार्ड , , एक अदद सैमसंग टैबलेट, घटना में प्रयोग की गयी गाड़ी आर्टिका बरामद हुआ । 

अपराध विवरण-  अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय अपराधी हैं यह अपने साथियों के साथ अन्य जनपदों जैसे बस्ती ,संतकबीरनगर ,कुशीनगर ,गोरखपुर में देहात के क्षेत्रों को चिन्हित कर साथ मिलकर अशिक्षित, बृद्ध व असहाय व्यक्तियों को चिन्हित कर एटीएम मशीन से पैसे निकालने के दौरान लाईन मे उनके इर्द गिर्द खड़ा होकर धोखे से उनका पिन देखते है, तथा उनकी मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल देते है , तथा बदले गये एटीएम का दुरुपयोग कर पैसे निकालने का काम करने में अभ्यस्त अपराधी है ।





गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-

1. सूरज पाण्डेय पुत्र सभाजीत पाण्डेय निवासी स्पोर्ट कालेज कोईलहवा रोड थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

I. मु0अ0सं0- 297/2022 धारा 406,420,411,467,468 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर । 

II. मु0अ0सं0 28/2022 धारा 323,504,506 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर 


2. सुनील चौहान पुत्र गुड्डू चौहान निवासी रामजानकी नगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर 

I. मु0अ0सं0- 297/2022 धारा 406,420,411,467,468 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर । 

II. मु0अ0सं0 28/2022 धारा 323,504,506 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर 

III. मु0अ0सं0 1051/2020 धारा 363,366,376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना गोरखनाथ गोरखपुर

IV. मु0अ0सं0 63/2022 धारा 323,504,506 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।


गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण-

I. उ0नि0 विन्ध्यांचल शुक्ला थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

II. उ0नि0 संजय कुमार पाल थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 

III. हे0का0 पवन कुमार उपाध्याय थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 

IV. का0 अशोक यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

V. का0 सत्येन्द्र यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies