हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 15 /12/ 2022 को
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद संभल के अंतर्गत विकास खंड गुन्नौर की ग्राम पंचायत इसमपुर डांडा में चल रही मूढ़ा बनाने की 15 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया
। उक्त प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत इसमपुर डांडा के समस्त समूहों के सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। मूढ़ा बनाने का प्रशिक्षण गढ़मुक्तेश्वर से आए ट्रेनर्स के द्वारा दिया गया । समूहों को संबोधित करते हुए श्री रामायण सिंह यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण के द्वारा सभी महिलाओं ने आजीविका का एक अच्छा स्रोत प्राप्त किया है । उनके द्वारा समूह के सदस्यों को अवगत कराया गया कि इसी प्रकार के अन्य प्रशिक्षण भी समय समय पर आगे भी महिलाओं को दिए जाएंगे जिससे समूह के सदस्य अपनी आजीविका में वृद्धि अर्जित कर सके। श्री अमित कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक, केनरा बैंक द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक द्वारा भी समूहों को आजीविका गतिविधियों को करने हेतु 1.5 लाख से 10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उपायुक्त स्वतः रोजगार महोदय द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में श्री मोहन लाल, जिला मिशन प्रबंधक द्वारा नाबार्ड एवं परिवार सोसाइटी को समूह के सदस्यों को कराए गए प्रशिक्षण हेतु आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में श्री वीरेन्द्र राम, सयुक्त खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

