हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग की गई समीक्षा बैठक*
जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बनाया जाएगा खेल का मैदान..... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 15 दिसंबर 2022
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया।
जिसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर खेल का मैदान बनाया जाना है। जिसमें उन्होंने बताया कि 236 ऐसी ग्राम पंचायत है जिनमें खेल के मैदान की भूमि चिन्हित की जानी है। 434 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान चिन्हित कर लिए गए हैं जिनमें 89 खेल के मैदानों के समतलीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में खेल के मैदानों की भूमि चिन्हित नहीं हुई है उसमें संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र ही भूमि का चिन्हीकरण कराएं तथा जिन ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान चिन्हित हो चुके हैं वहां के संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कराते हुए मनरेगा के अंतर्गत समतलीकरण एवं अन्य कार्य को कराना सुरक्षित करें। खेल के मैदान में प्राथमिक रूप से बाउंड्री वॉल, रनिंग ट्रेक, हैंड पंप एवं बेंच की व्यवस्था विशेष रूप से कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, एवं संबंधित युवा कल्याण अधिकारी तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
