हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जनपद सम्भल की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन दिनाँक 16/12/2022 को जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई, में किया गया।
मासिक समीक्षा बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं/ कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय समीक्षा विस्तृत रूप से की गई। जिलाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने एचबीएनसी की स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देशित किया बच्चों के आयुष्मान कार्ड एवं परिवार नियोजन तथा नसबंदी पर जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशित दिये।
एएनसी, हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग, आरसीएच, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशित किया। एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि एनआरसी में कोई भी बेड खाली ना रहे अगर कोई बेड खाली होता है तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को शीघ्र दें।
लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान कराया जाए। एवं जो आशाएं अपना कार्य पूर्ण रूप से नहीं कर रही हैं उन को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए। पीपीपी मॉडल पर संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बच्चों के जन्म पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
आयुष्मान गोल्डन कार्ड को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए तथा जो आशाएं आयुष्मान कार्ड बनवाने में अपना योगदान नहीं दे रही हैं उनके खिलाफ कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए। गोल्डन कार्ड की प्रगति कम पाए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रंजन बघेल के साथ गुन्नोर एवं जुनाबई के ग्राम पंचायतों में जाकर देखें गोल्डन कार्ड की प्रगति कम क्यों हैं उसको अपने स्तर से प्रत्येक दशा में देख लें। आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में सुधार लाएं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बर्दाश्त की जाएगी।
इसके उपरांत एसएनसीयू, मंत्रा पोर्टल, सीडीआर अपडेट, कोल्ड चैन, वीएचएनडी सत्र आदि के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एचबीएनसी की ट्रेनिंग में जिला कार्यक्रम अधिकारी को बताएं जिससे आंगनवाडी कार्यकत्री भी ट्रेनिंग में शामिल हो सकें।
टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जाए। टीकाकरण की स्थिति जुनावई में अधिक खराब पाई गई जिसको लेकर जुनाबई के एमओआईसी द्वारा बताया गया कि हमारे यहां एएनएम की तैनाती कम है जिसको लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर से जुनाबई में एएनएम की तैनाती कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य विभाग के मॉनिटरिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं सभी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने स्तर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मॉनिटरिंग करें एवं सभी पैरामीटर पर प्रत्येक दशा में ध्यान दें और उन बिंदुओं का समय रहते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें और जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त चिकित्सा अधीक्षक अपने स्तर से साप्ताहिक समीक्षा बैठक करें जिससे स्वास्थ्य विभाग के सभी पैरामीटरों के ऊपर ध्यान रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डीएचएस की बैठक के बिंदुओं को लिखा जाए एवं पैरामीटर के अनुसार समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को रैंकिंग दी जाए। जिससे पैरामीटर के अनुसार वह अपना कार्य कर सकें।
खसरे के टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी जानकारी प्राप्त की एवं मकसूदपुर खान सराय एवं दीपा सराय में कुछ बच्चे छूट गए हैं उनको लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बच्चे जो छूटे हुए हैं उनका टीकाकरण शत-प्रतिशत कराया जाए।
कोविड-19 के वैक्सी…

