हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनपद में प्लास्टिक जब्ती करण एवं जुर्माने की कार्यवाही को बढ़ाया जाए..... मुख्य विकास अधिकारी*
जनपद के समस्त घाटों पर रहे प्रत्येक दशा में साफ-सफाई..... मुख्य विकास अधिकारी
संभल (बहजोई) 19 दिसंबर 2022
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिस पर संभागीय वन विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समस्त अधिशासी अधिकारियों द्वारा जनपद में जब्त की गई प्लास्टिक का लेखा-जोखा वन विभाग को उपलब्ध कराना है संभागीय वन विभाग अधिकारी द्वारा नगर पालिका एवं नगर पंचायत वार प्लास्टिक जब्ती करण एवं वसूले गए जुर्माने के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्लास्टिक जब्ती करण एवं जुर्माना वसूलने की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए।
बायो मेडिकल वेस्ट पर संभागीय वन विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम गठित कर जनपद में 114 प्राइवेट अस्पतालों के द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण कराने की रिपोर्ट प्रेषित करनी थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि प्राइवेट अस्पतालों में टीम द्वारा निरीक्षण किया गया एवं इन अस्पतालों में नियमानुसार बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है।
ई वेस्ट प्रबंधन को लेकर संभागीय वन विभाग अधिकारी ने अवगत कराया जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने पर्यावरण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि एक टीम गठित कर ई वेस्ट के संबंध में औचक निरीक्षण किया जाए।
जनपद संभल में प्रमुख नदियों के क्रिटिकली प्रदूषित नदी के संबंध में चर्चा की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि नदियों में कोई भी गंदे नाले ना गिरे इसको प्रत्येक दशा में देख लिया जाए।
डीसी मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि सोत नदी में कोई भी गंदा नाला का पानी ना गिरे इसको देख लिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि नदियों में गंदा नाला ना गिर रहा है इसकी सूची बनाकर संबंधित कार्यालय को प्रेषित करें तथा संभागीय वन विभाग अधिकारी इसका सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
प्रदूषण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की तीनों शुगर मिलों में प्रदूषित पानी के निस्तारण को चेक किया जाए।
वृक्षारोपण के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें विभाग वार उनके लक्ष्य एवं वृक्षों की जीवितता पर संभागीय वन विभाग अधिकारी द्वारा आंकड़े प्रस्तुत किए गए।. जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागों द्वारा लगाए गए वृक्षों का सत्यापन कराएं तथा जो पौधे खराब हो चुके हैं उनके स्थान पर नवीन पौधा लगाया जाए।
जिला गंगा समिति पर चर्चा करते हुए नमामि गंगे के अंतर्गत कार्य की प्रगति को लेकर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया। गंगा नदी के किनारे गांव स्थित ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस के विषय में जानकारी प्राप्त की पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि 17 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में ओडीएफ प्लस का कार्य शुरू हो चुका है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें ऑर्गेनिक उत्पाद तैयार करने वाले एफपीओ ने अपने उत्पादकों का कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एफपीओ को कहा गया कि अपने उत्पादों की पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा आपका उत्पाद पसंद आए। घाटों के रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि घाटों पर प्रत्येक दशा में साफ-सफाई रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए।
बबराला से राजघाट तक स्ट्रीट लाइट को लेकर चर्चा की गई जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पेट्रोलिंग टीम को लगाया जाए जिससे वह भ्रमण शील रहे।
इस अवसर पर संभागीय वन विभाग अधिकारी अरविंद कुमार, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, उप जिलाधिकारी गुन्नौर संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, खंड विकास अधिकारी रजपुरा शिव प्रताप सिंह, राजकीय डिग्री कॉलेज प्राचार्य संभल, गवां चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल, एवं समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
