एबीवीपी ने विश्विद्यालय मे व्यापत अनियमितता को लेकर कुलपति को सौपा ज्ञापन
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय में व्याप्त अनियमितता को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।
विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में अत्यधिक विलम्ब है, कई कक्षाओं कि परीक्षा हुये 6 माह से अधिक हो गये है लेकिन परिणाम नही आये है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किये गये परीक्षा परिणामों में अधिकांश विद्यार्थीयों के मार्कशीट में त्रुटि (जैसे - W, INC कुछ पेपर का मार्क न चढ़ाना* आदि) पाया गया और विश्वविद्यालय द्वारा अभी कोई भी सुधारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। विश्वविद्यालय के छात्रों को अभी तक परिचय पत्र एवं पुस्तकालय कार्ड नहीं वितरित किया गया है।
एल एल एम प्रथम वर्ष में अधिकांश छात्र अनुत्तीर्ण हो गए हैं इसकी जांच किया जाए छात्र हित में फैसला लिया जाए।
एलएलबी छात्रों के परीक्षा परिणामों से संबंधित समस्याओं के संबंध में छात्र हित में फैसला लिया जाए।
विश्वविद्यालय परिसर में बदहाल आधारभूत सुविधाये जैसे- पेयजल, शौचालय आदि के लिये ABVP के ज्ञापन एवं विरोध प्रदर्शन के बाद भी विश्वविद्यालय द्वारा बनायी गयी जाँच रिपोर्ट के अनुसार "अभी कोई सुधार नहीं किये गये। विश्वविद्यालय परिसर के कैन्टीन को प्राइवेट वेण्डर को सौंप करके कैंटीन को व्यापारिक बना दिया गया है एवं वहां मानक से अधिक मूल्यों पर खाद्य वस्तुएं मिल रही हैं, वहां मिलने वाले खाद्य पदार्थों का मुल्य दोगुना हो गया। जैसे- समोसा 5रु से 10रु हो गये है,जो ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत अधिक है, हमारा विश्वविद्यालय तो ₹10 में कैंटीन में भोजन देने की भी बात कर रहा था। शोधार्थियों के शोध-कार्य करने एवं शोध उपाधि प्राप्त करने की प्रक्रिया को बहुत धीमा बना दिया गया है और कई समितियाँ बना कर इसे जटिल बना दिया गया है इसे सरल तथा तीव्र करने के लिये आवश्यक कदम उठायी जायें।छात्रावासीयों के लिए छात्रावास के नवीनीकरण का फॉर्म पुनः खोला जाए । N.C छात्रावास छात्रों से खाली करा दिया गया और उसे विगत छः माह से पीoएo सी0 को रहने के लिये दे दिया में गया है जबकि छात्रावास विद्यार्थियों के रहने के लिये होना चाहिए।
एबीवीपी गोरखपुर विश्विद्यालय इकाई अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाला एक अग्रणी छात्र संगठन है। विद्यार्थी समुदाय की समस्याओं को उठाकर समाधान तक पहुंचाना विद्यार्थी परिषद का मूल कार्य है। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन यदि नही सचेत होकर समाधान निकाला तो परिषद आगे आंदोलन को बाध्य होगी।
इस अवसर पर एबीवीपी गोरखपुर विभाग संगठन मंत्री आकाश, प्रांत सहमंत्री मयंक राय, पीयूष मिश्रा, विश्विद्यालय इकाई मंत्री चंद्रपाल यादव, प्रशांत त्रिपाठी, मीडिया संयोजक अनुराग मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, प्रतीक सिंह, नवनीत सिंह, आलोक गुप्ता, गौरव शाही, विवेक सिंह, समीर मालवीय सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह प्रेस विज्ञप्ति महानगर मीडिया संयोजक अनुराग मिश्रा द्वारा जारी की गयी।
