दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा-निर्देश में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल मार्ग निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक हरपुर बुदहट के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामबहादुर यादव मय हमराह द्वारा थाना हरपुरबुदहट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0265/2022 धारा 376/452/506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित यादव पुत्र रामचन्दर उर्फ चुम्मन निवासी ग्राम मथौली थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया । वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया
गिरफ्तारी टीम के सदस्यगणः-
1.उ0नि0 राम बहादुर थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर ।
2. का0 सन्दीप कुमार थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर ।
3. का0 अनिल कुमार यादव थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर ।
