Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी में सप्तम जनपदीय क्रीड़ा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


संभल (बहजोई) 17 दिसंबर 2022*


        आज चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी में सप्तम जनपदीय क्रीड़ा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।



 

     जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती गुलाब देवी जी ने प्रतिभाग किया एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल तथा पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने समापन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाध्यापक नरेंद्र द्वारा स्वागत गीत गाया गया। तथा जिलाधिकारी ने रजपुरा से आए जिमनास्टिक खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

     जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों के संगीत के प्रतिभावान अध्यापकों द्वारा बच्चों को संगीत के प्रति प्रोत्साहित किया जाए तथा संभल जनपद पर एक विशेष गीत का भी बनाया जाए ताकि संभल जनपद का एक अलग गीत बन सके। खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकास खंडों से आए बच्चों ने प्रतिभाग किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। तथा खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर माननीय मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चैंपियन ट्रॉफी विकास खंड गुन्नौर को प्राप्त हुई। 

      बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री गुलाब देवी जी एवं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

          जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 23 एवं 24 दिसंबर 2022 को अमरोहा में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में विजयी बच्चे प्रतिभाग करेंगे। 

       इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कपूर एवं बीसी तथा समस्त कार्यालय स्टाफ एवं समस्त विकास खंडों से आए बच्चे उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies