Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

यूपी का इकलौता एग्जामिनेशन सेंटर जहां बुकलेट नहीं दिया गया

 यूपी का इकलौता एग्जामिनेशन सेंटर जहां बुकलेट नहीं दिया गया




हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर: शनिवार शाम 3 बजे से 4:30 बजे तक इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप डी का पेपर था सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज सूरजकुंड गोरखपुर में जिसमें उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद बुकलेट पेपर नहीं दिया गया


यहां पर परीक्षा देने आए अंकित कुमार राय ने बताया कि उसे अपने दोस्तों से पता चला उन्होंने परीक्षा दी है और उनका बुकलेट उन्हें मिला है तो मैं भी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज जहां परीक्षा दिया था सेंटर पर शाम को 7 बजे गया और अपने बुकलेट पेपर की मांग की जिसके बाद विद्यालय की प्रिंसिपल(सरोज तिवारी) ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बहुत देर तक बहस करने के बाद विद्यालय से दूर ले जाकर बुकलेट पेपर दिया गया भाई आपको बता दें कि यहां पर कुल 720 अभ्यर्थियों का सेंटर बनाया गया था बाकी किसी को बुकलेट पेपर नहीं दिया गया। रात में सिर्फ अंकित कुमार राय का बुकलेट पेपर दिया गया वह भी बहुत ही बहस के बाद !


उत्तर प्रदेश के बाकी सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी को बुकलेट पेपर साथ घर ले जाने को दिया गया लेकिन इस विद्यालय की महिला प्रिंसिपल को शायद उत्तर प्रदेश की एक अलग गाइडलाइन और एक अलग नियमावली बना कर दी गई है जहां पर अलग नियम और अलग कानून होता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies