सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट व धमकी देने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज के नेतृत्व टीम गठित द्वारा थाना कैम्पियरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 444/17 धारा 147,148,353,332,504,506 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रिंकू यादव उर्फ पवन यादव पुत्र दुर्गेश यादव निवासी गोपालगंज उर्फ हरनामपुर यादव टोला थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर 2. मनोज प्रजापती पुत्र जोखन प्रजापती निवासी गोपालगंज उर्फ हरनामपुर साहू टोला थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 विशाल कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी मछलीगांव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 अरविन्द कुमार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
3. का0 उत्कर्ष यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
4. का0 विपिन कुमार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
