Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

36 ग्राम अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 36 ग्राम अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति अमन पाण्डेय पुत्र सतीश पाण्डेय निवासी पाण्डेय का भटपुरवा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को 36 ग्राम नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/2023 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

संक्षिप्त विवरण पूछताछ विवरण- पूछताछ पर अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरे पास नशीला पाउडर है जिसे मैं यात्रियों की खाने पीने की चीजों में धोखे से मिला देता हूँ जिससे वह बेहोश हो जाते है और मौका मिलते ही मैं उनका सामान चुरा लेता हूँ । आज भी मैं इसी उद्देश्य से जा रहा था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया । 


गिरफ्तारी की टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 उ0नि0 मृत्युन्जय कुमार राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

3. हे0कां0 अशोक कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. हे0कां0 धीरज सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies