थाना ए.एच.टी. जनपद गोरखपुर दिनांक 03.01.2023
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने के अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना ए.एच.टी. व हमराह टीम द्वारा गोलघर थाना क्षेत्र कैंट गोरखपुर से एक नाबालिग बालक को गुब्बारा बेचते हुए लावारिस अवस्था में रेस्क्यू किया गया । रेस्क्यू किए गए बालक को AHT टीम द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षार्थ मेरी पहली पुस्तक देकर चाइल्ड लाइन गोरखपुर में समस्त आवश्यक कार्यवाही हेतु दाखिल किया जा रहा है। उक्त बालक के परिजनों का पता लगाकर उनके परिजन को सूचित करते हुए नियमानुसार CWC के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
रेस्क्यू करने वाले पुलिस टीम का विवरण-
1 निरीक्षक शिव शंकर चौबे प्रभारी निरीक्षक थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
2 उप निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
3 का0 अखिलेश पटेल थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
4 म0का0 विमलेश वर्मा थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
5 का0 भीम कुमार यादव थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
6 का0 राम अवध यादव् थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
