Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन की अंतिम तैयारी में जुटे अधिकारी

 गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन की अंतिम तैयारी में जुटे अधिकारी




हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन का बिगुल बज चुका है जिसकी  नामांकन प्रक्रिया 5 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा अंतिम रूप देने के लिए एआरओ सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कांत सैनी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कमिश्नरी कार्यालय को सीसी कैमरों से लैस करा दिया है जहां  नामांकन कराने आने वाले हर प्रत्याशियों की गतिविधियों का सीसी कैमरे में कैद हो जाएगा। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: 2.49382 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य, 5 जनवरी को शुरू होगा नामांकन

 गोरखपुर। नामांकन प्रक्रिया कमिश्नर कोर्ट में होगी।  सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने के साथ ही जमा भी किए जाएंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 जनवरी को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। मतगणना दो फरवरी को की जाएगी। सभी 17 जिलों में 321 बूथ बनाए गए हैं।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन का बिगुल बजने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले कुल 17 जिलों से 2.49382 लाख वोटर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।

इनमें 1.65 लाख पुरुष तो 84 हजार महिला मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पांच जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 12 जनवरी तक चलेगी। कमिश्नर इस चुनाव के आरओ बनाए गए हैं।

नामांकन प्रक्रिया कमिश्नर कोर्ट में होगी।  सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने के साथ ही जमा भी किए जाएंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 जनवरी को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा।

मतगणना दो फरवरी को की जाएगी। सभी 17 जिलों गोरखपुर महाराजगंज देवरिया कुशीनगर गोंडा बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर अयोध्या अंबेडकरनगर अमेठी सुल्तानपुर बस्ती संतकबीरनगर सिद्धार्थनगर आजमगढ़ मऊ में 321 बूथ बनाए गए हैं। वर्तमान में देवेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी है। 12 फरवरी 2023 को इनका कार्यकाल पूरा होगा।     

निर्वाचन कार्यक्रम

निर्वाचन की अधिसूचना: 5 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख: 12 जनवरी

नामांकन पत्रों की जांच: 13 जनवरी नाम वापसी के लिए अंतिम तारीख: 16 जनवरी

मतदान: 30 जनवरी

मतदान का समय:  सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक

मतगणना: दो फरवरी

 जिला पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर

गोरखपुर 29, 17,248 45,384

बहराइच 5,566 2,348 7,912 

श्रावस्ती 1,862 475 2,337

गोंडा 5,705 2,198 7,903

बलरामपुर 2,922 994 3,916

अयोध्या 9,390 4,555 14345

सुल्तानपुर 9,901 5,124 15,025

अमेठी 4,193 2,321 6,514

अंबेडकरनगर 8,929 5,032 13,961

बस्ती 11,335 5,461 16,796

सिद्धार्थनगर 4,462 1,767 6,229

संतकबीरनगर 4,999 2,051 7,050

आजमगढ़ 20,828 11803 32631

मऊ 13,365 7,487 20,852

महराजगंज 9,314 3,684 12,998

कुशीनगर 9,091 4,489 13,580

देवरिया 14,608 7,341  21,949

कुल 1,65,222 84,378 2,49382 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए लगभग ढाई लाख मतदाता ना के बराबर हैं स्नातक करने के बाद कोई भी अभ्यर्थी मतदाता बनने का इच्छुक नहीं रहता है यह वही मतदाता हैं जिन्हें चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी खुद व्यक्तिगत रुचि लेकर स्नातक अभ्यर्थियों को मतदाता बनवा देते हैं वैसे तो सरकार मतदाता सूची में नाम अंकन कराने के लिए सरकारी अमला को लगा दिया था लेकिन 17 जिले में केवल 249382 गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन मतदाता नाकाफी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies