Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मारपीट करने, अवैध रंगदारी मांगने, अवैध हथियार रखने व हत्या का प्रयास करने के अपराध में संलिप्त 05 शातिर अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

 मारपीट करने, अवैध रंगदारी मांगने, अवैध हथियार रखने व हत्या का प्रयास करने के अपराध में संलिप्त 05 शातिर अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में संगठित माफियाओं/अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निकट पर्यवेक्षण मे थाना झंगहा पर मु0अ0सं0 0001/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट बनाम 1. जितेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद निवासी जमुनहा लुवटही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 2. सतीश निषाद पुत्र चन्द्रिका निषाद निवासी लक्ष्मीपुर लुवटही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 3. पन्नेलाल यादव पुत्र धामा यादव निवासी ग्राम झलावा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 4. राकेश निषाद पुत्र अदालत निषाद निवासी सरहसवा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 5. विनय यादव पुत्र सोहन यादव निवासी वनसप्ति बेलकुंडा थाना रुद्रपुर देवरिया जनपद गोरखपुर पंजीकृत किया गया । उक्त गैंग का गैंगलीडर जितेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद निवासी जमुनहा लुवटही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया है जो अपने गैंग के सदस्यो के साथ सुसंगठित आपराधिक गैंग बनाकर आर्थिक भौतिक लाभ हेतु आये दिन डरा धमका कर वसुली करने व गम्भीर आघात करने जैसे गम्भीर अपराध करते है । इस गैंग के लीडर एवं सदस्यो के अपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर से अनुमोदन प्राप्त कर थाना झंगहा पर मु0अ0सं0 0001/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies