मुख्यमंत्री के मौखिक और लिखित आदेश के बावजूद भी नव वर्ष में नहीं जला 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का चूल्हा– रूपेश
कहीं सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नहीं– अश्वनी
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 3 जनवरी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कैबिनेट पदाधिकारियों की बैठक कोषागार परिसर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने किया बैठक का मुख्य मुद्दा 100 शैय्या टीवी अस्पताल के 45 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का सेवा नवीनीकरण न होना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में उनके मौखिक और लिखित आदेश के बावजूद भी अभी तक 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के घर का चूल्हा बुझा हुआ है। माननीय मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में कर्मचारियों को आश्वासन दिया था उन्हें शीघ्र सेवा पर वापस लिया जाएगा और इसी क्रम में उन्होंने कोविड-19 की समीक्षा बैठक में 100 सैया टीवी अस्पताल में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने का निर्देश एडी हेल्थ को दिया है, लेकिन ब्यूरोक्रेट द्वारा सरकार के छवि को धूमिल करने के लिए उपरोक्त आदेश का अनुपालन अभी तक नहीं हुआ।
मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद सभी 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सेवा पर वापस ना करना कहीं सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नहीं हो रहे हैं क्योंकि उपरोक्त कर्मचारी वर्षों तक उस अस्पताल में सेवा किए हैं अनुभवी हैं, और सरकार के आलाकमान का निर्देश भी हो गया है कि मानव संसाधन को पूरा किया जाए फिर चिकित्सा विभाग के अधिकारी इसमें रोड़ा क्यों अटका रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि भ्रष्टाचार का खेल कर अनुभवी व्यक्तियों को दरकिनार कर अनुभवहीन लोगों को भर्ती करने की तैयारी चल रही है, अगर यह अधिकारी ऐसी मंशा पाले हुए हैं तो परिषद इसका पूरा विरोध करेगा और उपरोक्त 45 कर्मचारियों को उनका हाथ दिला कर ही मानेगा।
इस अवसर पर अरुण द्रिवेदी, गोविंद जी,वरुण बैरागी, मदन मुरारी शुक्ल, अनूप कुमार,कनिष्क गुप्ता, इजहार अली, बंटी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

.jpeg)