Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों 1 जनवरी 2023 से 1 वर्ष तक पाएंगे फ्री खाद्यान्न

 अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों  1 जनवरी 2023 से 1 वर्ष तक पाएंगे फ्री खाद्यान्न



  31 दिसम्बर 2023 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न  उचित मूल्य विक्रेताओं से प्राप्त करें उपभोक्ता


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक राशन की दुकानों से मिलने वाले खाद्यान्न हर पात्र लाभार्थी को मिलेंगे निःशुल्क।केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एक रूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनएफएसए में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाथार्थियों को  01 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बरबीएस023 तक  एक वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया  है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी खाद्यान्न वितरण उपभोक्ताओं को निर्देशित किया है कि 01 जनवरी 2023 से  31 दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न  वितरण करेगे निःशुल्क वितरित कराये जाने वाले खाद्यान्न में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। 'वन नेशन-वन राशन कार्ड के अन्तर्गत आच्छादित लाभार्थी पोर्टबिलिटी के अन्तर्गत  01 जनवरी 2023 से एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर करेगे। ई-पॉस मशीन से निकलने वाले वितरण पर्चियों पर "भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण व्ययभार वहन किये जाने की स्थिति का उल्लेख करते हुए निःशुल्क खाद्यान्न वितरण अंकित किया जाएगा।" इस लिए जनपद के सभी उचित मूल्य की दुकानों पर कम से कम 03 स्थानों पर  01 जनवरी 2023 से एक वर्ष हेतु निःशुल्क एनएफएसए खाद्यान्न वितरण की सूचना अंकित करवा कर बताए 

अब जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों  1 जनवरी 2023 से  31 दिसम्बर 2023 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न  उचित मूल्य विक्रेताओं से प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies