नौकायन पर रेसर बाइक से स्टंट करने वाले के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर की गयी कार्यवाही, मोटरसाइकिल को किया गया सीज
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैण्ट जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण तथा सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में नौकायान पर स्टंट करने वाले व्यक्तियों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद थाना पुलिस द्वारा गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्दीक करके स्टंट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा मु0अ0सं0 07/2023 धारा 188/279/336 भादवि पंजीकृत किया गया व मोटरसाइकिल को सीज किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ।
2. उ0नि0 श्री विजय कुमार गौड़ चौकी प्रभारी नौकायन थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ।
3. उ0नि0 श्री ओमप्रकाश थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ।
4. का0 प्रदीप कुमार चौधरी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ।
