Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

200ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 1.750 किग्रा0 नौसादर व 500 ग्रा0 यूरिया के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

 200ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 1.750 किग्रा0 नौसादर व 500 ग्रा0 यूरिया के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के क्रय-विक्रय एवं निष्कर्षण के विरुध्द लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 200 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 1.750 किग्रा0 नौसादर व 500 ग्रा0 यूरिया के साथ दो अभियुक्तगण 1. मो0 इस्लाम पुत्र वसीम अहमद 2. बादल हरिजन पुत्र पप्पू मिस्त्री निवासीगण गोरखनाथ थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामगदी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/2023 धारा 272 भादसं0 व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का नाम-

1- उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी टीपीनगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

2- का0 रवि कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

3- का0 अशोक यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

4- का0 मनोज सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

5- का0 पप्पू गौतम थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

6- का0 दीपक कुशवाहा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies