हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 2 जनवरी 2023*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पद हेतु बरेली- मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक सामान्य निर्वाचन 2023 के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा द्वारा बताया गया कि 29 दिसंबर 2022 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है तथा उन्होंने कहा कि बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में निर्वाचन अधिकारी मंडलायुक्त बरेली महोदया जी हैं।
उन्होंने बताया है कि जनपद में 12838 स्नातक मतदाता हैं एवं जनपद में 10 पोलिंग सेंटर तथा 14 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने निर्वाचन के कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि 5 जनवरी 2023 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी, 12 जनवरी 2023 को नाम निर्देशों हेतु अंतिम दिनांक ,13 जनवरी 2023 को नाम निर्देशों की जांच हेतु दिनांक, 16 जनवरी 2023 को नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक, 30 जनवरी 2023 को मतदान होगा।
जिसमें मतदान का समय सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक रहेगा जबकि 2 फरवरी 2022 को मतगणना होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है नियमों का अनुपालन सभी राजनीतिक दलों को करना है नियम कानून अन्य चुनाव के ही समान हैं कोई भी राजनीतिक प्रकृति का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी राजपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार संभल मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार गुन्नौर दीपक कुमार चौधरी, एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
