हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय बहजोई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन।*
राजकीय विद्यालयों में क्षेत्र पंचायत के माध्यम से शौचालयों का किया जाए संतृप्तिकरण......... जिलाधिकारी
राजकीय विद्यालयों में मनरेगा के अंतर्गत बाउंड्री वॉल का किया जाए निर्माण......... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 2 जनवरी 2023
आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा स्कूलों में खेल के मैदान ,रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाउंड्री वॉल, अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण, शौचालय, पुस्तकालय आदि के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के राजकीय विद्यालयों को चिन्हित करते हुए पर्याप्त स्थान वाले विद्यालयों में खेल के मैदान बनवाना सुनिश्चित करें।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर जिलाधिकारी ने संभल एवं सिरसी के नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों की बाउंड्री वॉल नहीं है उनको चिन्हित करते हुए मनरेगा के अंतर्गत बाउंड्री वॉल बनवाना सुनिश्चित करें।
स्कूलों में शौचालय को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत विद्यालयों को संतृप्त कराना सुनिश्चित करें।
पुस्तकालय को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन राजकीय विद्यालयों में पुस्तकालय का निर्माण कार्य नहीं किया गया है वहां ग्राम पंचायत के माध्यम से पुस्तकालय का निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें।
राजकीय छात्रावास के निर्माण के विषय में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य कर रही संस्था पैक्स फेड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत स्वच्छ पेयजल जल की सुविधा, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला आदि को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बनिया खेड़ा, खंड विकास अधिकारी बहजोई, एवं समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

.jpeg)