हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 5 जनवरी 2023*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पद हेतु बरेली- मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक सामान्य निर्वाचन 2023 के तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में 12838 स्नातक मतदाता हैं एवं जनपद में 14 बूथ बनाए गए हैं। इसके क्रम में पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी और उन्होंने निर्वाचन के कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि 5 जनवरी 2023 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो गयी है , 12 जनवरी 2023 को नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक ,13 जनवरी 2023 को नाम निर्देशनों की जांच हेतु दिनांक, 16 जनवरी 2023 को नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक, 30 जनवरी 2023 को मतदान होगा, 2 फरवरी 2023 को मतगणना होगी।
जिलाधिकारी ने कार्मिक व्यवस्था, प्रशिक्षण व्यवस्था, आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन, कोविड-19 महामारी से बचाव एवं सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, वीडियोग्राफी व्यवस्था, वेबकास्टिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था इत्यादि के वारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों का दो वार प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग देने वाले हैंडबुक अवश्य पढ़ लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है नियमों का पालन किया जाएगा। और उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के समय कोई भी विधायक निधि एवं सांसद निधि द्वारा किए जा रहे कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जितनी भी पोलिंग पार्टियां होगीं उनको वैक्सीनेशन एवं प्रिकॉशन डोज लगवाना सुनिश्चित करें एवं हर पोलिंग पार्टी के साथ ग्लव्स ,मास्क, सैनिटाइजर, कोविड-19 किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस स्थान से पार्टी रवानगी की जाएगी उस समय पार्टियां एकत्रित होंगीं। उस स्थान पर डॉक्टरों की टीम एवं एंबुलेंस की ड्यूटी लगाई जाए।
जिलाधिकारी ने यातायात को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन के समय वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के बूथों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आधारभूत सुविधाओं को चेक करें जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में ना आए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ,अपर जिला अधिकारी प्रदीप वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर संदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी चंदौसी राजपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी चंदौसी एवं बहजोई जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, एवं अन्य प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
