हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय नगर निकाय की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन*
समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को प्लास्टिक मुक्त कराने के लिए निकालें प्लास्टिक शव यात्रा.... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 5 जनवरी 2023
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में स्थानीय नगर निकाय की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवंटित किए गए आवास के वारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली।
जियो टैगिंग, प्रथम किस्त आदि पर आवश्यक दिशा निर्देशित करते हुए कहा कि जिन आवासों के जियो टैगिंग का कार्य नहीं किया गया है उनका जियो टैगिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करें।
परियोजना अधिकारी डूडा से नगर पालिका अधिशासी अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित कराएं।
नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्लास्टिक पॉलिथीन रोकथाम के संबंध में जो जुर्माना वसूल किया है उसको लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तथा जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त नगर पालिका और नगर पंचायतों द्वारा प्लास्टिक शव यात्रा को लेकर एक अभियान चलाया जाए जिससे प्लास्टिक एकत्रित हो सके एवं नगर को साफ सुथरा बनाया जा सके। कर करेत्तर की वसूली को लेकर आवश्यक चर्चा की गई तथा जिलाधिकारी ने चंदौसी के नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की जाए।
सभी नगर पंचायत एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने यहां के कार्मिकों की सूची अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि जनमानस के माध्यम से कार्मिकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की फीडबैक ली जा सके।
ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में टाइयलीकरण, शौचालय, बाउंड्री वॉल आदि को लेकर जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों का कायाकल्प के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के अंतर्गत संतृप्तिकरण किया जाए।
गवां एवं चंदौसी के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 जनवरी 2023 तक लगभग 100-100 पशुओं को संरक्षित करने वाली गौशालाओं का निर्माण कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, परियोजना अधिकारी डूडा अंजू सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जाली जिला सूचना कार्यालय जनपद संभलह
