अश्लील वीडियो बनाकर गम्भीर आघात के भय में डालकर जबरदस्ती पैसा वसूल करने के आरोप में 03 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2023 धारा 386 भादवि से सम्बंधित अभियुक्तगण 1. रामभरोसे तिवारी पुत्र शिवधारी तिवारी निवासी बरहज बकार थाना बरहज पूर्वी पटेल नगर देवरिया 2. सूरज पटेल पुत्र ओम प्रकाश पटेल निवासी तहसील रोड अबुबकर नगर देवरिया थाना कोतवाली देवरिया 3. संजय कुमार कुशवाहा पुत्र लालता कुशवाहा निवासी कुशमाहा टोला भोकरिया थाना रामकोला जिला कुशीनगर व अभियुक्ता 4. अनिता सिंह पत्नी नरेन्द्र सिंह थाना पिपरा चौराहा निवासी बाबूसाहब का टोला थाना लार जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण लोगो का अश्लील वीडियो बनाकर गम्भीर आघात के भय में डालकर जबरदस्ती पैसा वसुल करने की घटना कारित करते थे । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण/पूछताछ- पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि रामभरोसे तिवारी पुत्र शिवधारी तिवारी निवासी बरहज बकार थाना बरहज पूर्वी पटेलगर देवरिया जो पूर्व से वादी मुकदमा को जानता था वादी मुकदमा द्वारा गोरखपुर में मकान खरीदने की बात कहा था । इसी बात का लाभ उठाकर रामभरोसे तिवारी ने मकान दिखाने के बहाने सिंघडिया बाजार में वादी को अपने साथ लेकर आया जहाँ पर इसके पूर्व के साथी अनिता सिंह पत्नी नरेन्द्र सिंह निवासी पिपरा चौराहा बाबूसाहब का टोला थाना लार जनपद देवरिया को पूर्व पर किराये पर कमरा दिलवाकर रखा था जहाँ पर वह लोगो को ग्राहक के रुम में लाते थे और उनके साथ अश्लील विडियो बनाकर उनसे पैसा वसूलते थे । उनसे कमाया हुआ पैसा ये लोग आपस में बटवारा करते थे । दिनांक 23.02.2023 को वादी जो व्यापारी है इनको मकान की जरुरत थी वादी की मुलाकात रामभरोसे तिवारी से हुयी राम भरोसे तिवारी द्वारा अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के रुम में संजय कुमार कुशवाहा और सूरज पटेल को सिंघडिया बुला लिया और जब रामभरोसे तिवारी वहाँ पर वादी को लेकर आये तो रुम में पहले से एक औरत बिना कपड़े की थी उसके साथ जबरदस्ती डरवा धमकाकर वादी का कपड़ा उतरवा कर अश्वलील वीडियो बना लिए तथा उनको डराये धमकाये कि तुम्हारा विडियो हमलोग समाज में एवं तुम्हारे घर वालो को तथा तुम्हारे रिस्तेदारी में भेज देंगे । तुम जो भी रखे हो वह निकाल कर सब रख दो वादी मुकदमा डर कर अपना पर्स रख दिया पर्स में कुल 03 हजार तथा ATM कार्ड उन लोगो को दे दिया । उन लोगो द्वारा उनसे डरा धमकाकर ATM का कोड पूछकर उनके एटीएम से 21 हजार रुपये निकाल लिये तथा उसकी अंगूठी सोने की निकाल लिये और अगले दिन उनसे 03 लाख रुपया लेकर आने को कहा ऐसा नहीं करने पर उनकी वीडियो चारो तरफ भेज देने की धमकी भी दी गयी । इस बात से परेशान होकर वादी मुकदमा द्वारा थाना कैण्ट पर आकर इसकी सूचना दिया गया प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शशिभूषण राय द्वारा तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित कर मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि अखिलेश कुमार अरुण थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. का0 विजय शुक्ला थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. का0 शुभम थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5. का0 संदीप पासवान थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6. म0 का0 शिल्पी चौधरी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
7. म0का0 कुमारी दिव्या थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
