हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग संभल के सौजन्य से
आज दिनांक 27-02-2023 को जिला समाज कल्याण अधिकारी‚ सम्भल श्री शैलेन्द्र कुमार गौतम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहजोई श्री ज्ञानेन्द्र सिंह के द्वारा कृृत्रिम अंग⁄सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत श्री चरण् सिंह पुत्र श्री श्याम लाल‚ निवासी चौधरी सराय सम्भल को स्मार्ट कैन उपलब्ध कराया गया।
स्मार्ट कैन एक प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक छड़ी होती है, जिसमें सेंसर लगा होता है, जिसके द्वारा रास्ते पड़ने वाले गड्ढ़े अथवा अवरोध का पता चल जाता है, जिससे दिव्यांग आने वाले खतरे से सावधान हो जाता है।
इस स्मार्ट कैन को प्राप्त कर दिव्यांग चरण सिंह काफी प्रफुल्लित नजर आये।
