अवैध कच्ची शराब के क्रय-विक्रय/निष्कर्षण करने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के क्रय-विक्रय एवं निष्कर्षण के विरुध्द लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली जनपद गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना राजघाट गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के क्रय-विक्रय/निष्कर्षण करने वाले 03 अभियुक्तगण 1. अनिल मौर्या पुत्र लालमन मौर्या निवासी दौसा थाना सीकरीगंज जनपद गोरखपुर 2. रामू साहनी पुत्र पट्टू साहनी निवासी नौसढ, थाना गीडा जनपद गोरखपुर 3. विवेक यादव उर्फ काना पुत्र पलकधारी यादव निवासी मुक्तेश्वरनाथ मंदिर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को 650लीटर अवैध कच्ची शराब, 2.8 किग्रा0 यूरिया व 7.5 किग्रा0 नौसादर के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 90/2023 धारा 272 भादसं0 व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का नाम-
1. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2. आबकारी निरीक्षक श्याम कुमार गुप्ता जनपद गोरखपुर मय टीम
3. उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी टीपीनगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4. का0 कुन्दन कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
5. का0 अंकित बिन्द थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
6. का0 नबीरसूल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
7. का0 मनोज सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
8. का0 दीपक कुशवाहा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
