Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी करने आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 चोरी करने आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा जनपद में होने वाले अपराधो पर रोकथाम/अंकुश लगाये जाने तथा सम्बन्धित अभियुक्तो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के पर्यवेक्षण एंव सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पाण्डेय की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भटहट मे चोरी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 190/23 धारा 379 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी ग्राम बड़हरिया भटहट जनपद गोरखपुर को चोरी के तांबे का तार का कुल वजन 5 किग्रा के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम- 

1. निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 ज्योतिनरायन तिवारी थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर । 

3. उ0नि0 विवेक अवस्थी  थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

4. का0 विश्वजीत सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies