24 घण्टे के अन्दर गायब हुए हैण्डबैग में (झुमका 1 जोड़ा, अंगुठी 4 अदद व हार 1 अदद) मुल्य लगभग 2 लाख व 1100 रुपया नगद को त्रिनेत्र कैमरे के मदद से बरामद कर पीड़िता को सुपुर्द किया गया
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के कुशल मार्गदर्शन व स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष पिपराइच सूरज सिंह के नेतृत्व में दिनांक 28.02.2023 को पीड़िता पिपराइच से रमवापुर टैम्पू से जा रही थी, जिनका एक हैण्डबैग जिसमें हार एक अदद व झुमका एक जोड़ा व अंगूठी चार अदद सोने की व 1100 रु नगद था जो टैम्पो से गायब हो गया, जिसकी सूचना इनके द्वारा थाना स्थानीय पर दिया गया । थानाध्यक्ष पिपराइच द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 टीम गठित कर गायब हुए हैण्डबैग की तलाश के क्रम में आपरेशन त्रिनेत्र के तहत क्षेत्र में लगाये गये कैमरे के मदद से टैम्पू चालक से पूछताछ कर बैग का तलाश कर लिया गया तथा पीड़िता से उक्त हैंण्डबैग का पहचान कराकर उसे खोलकर देखा गया तो उनके 1100 रु0 व अन्य समान बैग में सुरक्षित थे । जिसे पीड़िता को सुपुर्द किया गया । पीड़िता उपरोक्त द्वारा गोरखपुर पुलिस की भूरी – भूरी प्रसंशा करते हुए धन्यवाद कहा गया ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 मणि प्रसाद थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
2. का0 अशोक कुमार थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
