Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 791/2022 धारा  3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप  निवारण अधिनियम 1986 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर से सम्बंधित वांछित अभियुक्त पकंज पासवान पुत्र लालू उर्फ लाल बाहादुर पासवान निवासी जंगल रामगढ़ उर्फ रजही पासी टौला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर

2. का0 सचिन यादव  थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

3. का0  प्रवीन कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

4. का0 सोनू कुमार  थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies