नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियार लेकर घूमने वाले मनबढ़ युवको की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली जनपद गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना राजघाट गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह मय टीम द्वारा अभियुक्त देवाशंकर पासवान पुत्र स्व0 हरीबदन पासवान निवासी कल्याणपुर थाना सोनपुर जनपद छपरा राज्य बिहार को अवैध हथियार( एक अदद चाकू नाजायज) के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट. पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम -
1. उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी टीपीनगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2. का0 नवीरसूल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3. का0 कुन्दन कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
