हत्या का प्रयास के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी कोतवाली गोरखपुर के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष तिवारीपुर के मार्गदर्शन में थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2023 धारा 147/148/149/504/323/307 भा0द0स0 से संबंधित अभियुक्त मोना उर्फ जमालुददीन पुत्र रसीद ठाकूर निवासी बख्तीयार मोहल्ला थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-
1. उ0नि0 सदानंद सिन्हा, थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
2. का0 शुभम चौधरी, थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 अशोक साहनी, थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
