रिद्धि सिद्धि प्रोपराइटर अभिषेक के बैंक खाते व फिक्स को सदर तहसील प्रशासन ने किया कुर्क
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर नेहा बंधु ने रिद्धि सिद्धि प्रोपराइटर के खाते को किया कुर्क सदर तहसील के राजस्व वसूली को गति देने के लिए तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज विद्युत मद के बाक़ीदार रिद्धि सिद्धि स्वीट हाउस के प्रोपराइटर अभिषेक टीबरेवाल पुत्र सुनील टीबरेवाल का बैंक खाता यूनियन बैंक स्थित बेतियाहाता के सम्पूर्ण फिक्स डिपाजिट एवम बचत खाता को कुर्क कर लिया गया हैज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने समस्त बकायेदारों से अपील किया गया है कि वह अपना राजस्व बकाया जल्द से जल्द जमा कर दें अन्यथा उत्पीड़न की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी राजस्व बकायेदारों की होगी आज की यह कार्रवाई क्षेत्रीय अमीन योगेंद्र चौबे द्वारा किया गया।
