Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बिजलीकर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस

 बिजलीकर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  अरविन्द कुमार शर्मा एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के बीच आज हुई वार्ता बेनतीजा रही। विगत 03 दिसम्बर को ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते का क्रियान्वयन न होने पर संघर्ष समिति ने कर्मचारियों के बीच व्याप्त निराशा और आक्रोश से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया। समझौते के क्रियान्वयन हेतु कुछ भी कार्यवाही न होने से संघर्ष समिति ने आन्दोलन के ध्यानाकर्षण कार्यक्रम को यथावत जारी रखने का ऐलान किया। वार्ता के दौरान अपर मुख्य सचिव(ऊर्जा) महेश गुप्ता और ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एम. देवराज उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते के क्रियान्वयन न होने पर आक्रोशित बिजलीकर्मियों का ध्यानाकर्षण आन्दोलन के प्रथम चरण में आज राजधानी लखनऊ सहित समस्त जनपदों एवं परियोजनाओं पर शान्तिपूर्वक मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस निकालने के पूर्व बिजलीकर्मियों ने सभा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से पुनः अपील की है कि वे प्रभावी हस्तक्षेप करें जिससे समझौते का क्रियान्वयन हो सके एवं अनावश्यक टकराव टाला जा सके।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ध्यानाकर्षण आन्दोलन के अगले चरण में 15 मार्च प्रातः 10 बजे से कार्य बहिष्कार आन्दोलन प्रारम्भ होगा और 16 मार्च की रात्रि 10 बजे से 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल होगी, जिससे उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन का होगा।

गोरखपुर में मशाल जुलूस मुख्य अभियंता कार्यालय मोहद्दीपुर से निकलकर मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक होते हुए गांधी प्रतिमा टाउन हॉल पर सभा के रुप में समाप्त हुआ, सभा को ऐश्वर्य सिंह, विजय सिंह, प्रमोद यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, वी के चौधरी, मुकेश गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, अखिलेश गुप्ता, शिवम चौधरी, अनूप पांडेय,  उपेन्द्र पाल, विनय यादव, देवेन्द्र पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, इस्माइल खान, कृष्णमोहन यादव, नरसिंह मौर्य इत्यादि पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies