अपहरण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 72/2023 धारा 363,366 भादवि के सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बिट्टू पुत्र राजनाथ निवासी ग्राम खुर्शादेउर थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 अजीत कुमार यादव थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
2. का0 धिरेन्द्र यादव थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
3. म0का0 रौशनी तिवारी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
