नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना खजनी के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार यादव मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2023 धारा 354,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त संदीप निषाद पुत्र अच्छेलाल निषाद निवासी धाधूपार थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अजय यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
2. का0 हर्षवर्धन वर्मा थाना खजनी जनपद गोरखपुर
3. का0 अशोक चौधरी थाना खजनी जनपद गोरखपुर
