यातायात पुलिस जनपद गोरखपुर दिनांक 13.04.2023
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज दिनांक 13.04.2023 को शासन द्वारा दिये गये 15 दिवसीय अभियान के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में, निरीक्षक यातायात धर्मेन्द्र कुमार सिंह ,निरीक्षक यातायात अजीत कुमार पांडे, उपनिरीक्षक यातायात रामवृक्ष यादव एवं यातायात पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा हुमाँयूपुर से शनि मंदिर तथा जटेपुर पुलिस चौकी से इन्द्राबाल विहार तिराहा तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अनाधिकृत रुप से सड़क पर लगाये गये 45 दुकान व ठेला-खुमचो को हटवाया गया तथा सड़क के दोनो तरफ अवैध रुप से खड़ा किये गये वाहनो के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्यवाही की गयी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा तक रोड के दोनो तरफ अनाधिकृत रुप से खड़ा किये गये वाहनों एवं स्कूलो के पास खड़े वाहनो के विरुद्ध कार्रवाई की गई ,जिसमें अनाधिकृत रुप से खड़े 70 वाहनों का मौके पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी तथा 15 वाहनों को मौके पर कागजात न प्रस्तुत करने पर यातायात यार्ड में दाखिल किया गया । शासन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।

