जान से मारने की नियत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध त्वरित चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष पिपराइच के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 राकेश कुमार सिंह मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 304/2023 धारा 307/323/504/506/452 भादवि थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त विश्वास तिवारी पुत्र वकील तिवारी निवासी हरखापुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि ग्राम हरखापुर में हुई हत्या को लेकर गलत अफवाह फैलाने कि बात को लेकर प्रतिवादी द्वारा वादी के घर में घुस कर राँड से जान से मारने की नियत से मारना पीटना व गाली गुत्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देना तथा प्रार्थी की बहन सबिता व ललिता माता मीना देवी द्वारा बीच बचाव करने पर इनलोगो को भी विपक्षीगण द्वारा मारने पीटने के संबंध में वादी मुकदमा द्वारा अभियोग पंजीकृत करवाया गया था !
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम-
1.. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना पिपराइच गोरखपुर
2.. का0 अशोक कुमार थाना पिपराइच गोरखपुर
