Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत जनपद में स्थापित अन्तर्रजनपदीय सीमावर्ती बैरियर पर लगे पुलिस बल के साथ आज दिनाँक 13-04-2023 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा गोष्ठी आयोजित कर बैरियर चैकिंग पर रखी जाने वाली सावधानियों एवं अपराधियों पर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

 हम भारती न्यूज़

ब्रेकिंग फिरोजाबाद

रिपोर्टर नवनीत गौतम


नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत जनपद में स्थापित अन्तर्रजनपदीय सीमावर्ती बैरियर पर लगे पुलिस बल के साथ आज दिनाँक 13-04-2023 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा गोष्ठी आयोजित कर बैरियर चैकिंग पर रखी जाने वाली सावधानियों एवं अपराधियों पर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।


 


नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत जनपद में आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन कराने को लेकर एसएसपी फिरोजाबाद के आदेशानुसार चाक-चौबंद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कुल 21 अन्तर्रजनपदीय सीमावर्ती बैरियर स्थापित कर लगातार की जा रही है चैकिंग।


नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में कुल 21 अन्तर्रजनपदीय सीमावर्ती बैरियर स्थापित कराये गये है । आज दिनाँक 13-04-2023 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बैरियर पर लगे पुलिस बल के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर चैकिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तथा बैरियर ड्यूटी करने के सम्बन्ध में ट्रेनिंग देकर भी समझाया गया ।   जनपद में थाना रजावली क्षेत्रान्तर्गत 03, थाना पचोखरा क्षेत्रान्तर्गत 02, थाना नगला सिंघी क्षेत्रान्तर्गत 01,थाना मटसैना क्षेत्रान्तर्गत 01, थाना बसई मौ0पुर क्षेत्रान्तर्गत 01, थाना सिरसागंज क्षेत्रान्तर्गत 02, थाना अरांव क्षेत्रान्तर्गत 01, थाना नसीरपुर क्षेत्रान्तर्गत 02, थाना नगला खंगर क्षेत्रान्तर्गत 02, थाना जसराना क्षेत्रान्तर्गत 02, थाना एका क्षेत्रान्तर्गत 02, थाना फरिहा क्षेत्रान्तर्गत 01, थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत 01 सीमावर्ती बैरियर स्थापित किये गये है ।  प्रत्येक सीमावर्ती बैरियर पर दिन-रात्रि में शिफ्टवार पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जा रही है । जिससे जनपद में  किसी भी अन्य जनपद से प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की सख्ती से चैकिंग करायी जा रही है । नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत फिरोजाबाद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग कर अपराध एवं अपराधियों  की निगरानी करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies