हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो सारण बिहार
जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मीगण अपने अपने कार्यालय में निर्धारित समय से उपस्थित रहें-जिलाधिकारी
सारण, छपरा 13 अप्रैल : जिलाधिकारी सारण, श्री अमन समीर के द्वारा छपरा सदर प्रखंड एवं अंचल का पूर्वाहन 10:45 बजे औचक निरीक्षण कर कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। अंचल कार्यालय सदर में निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अकारण 07 कर्मी अनुपस्थित है। सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित करने एवं स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। साथ ही कर्मीगणों के टेबल पर नेम प्लेट लगाने का भी निदेश दिया गया।
निरीक्षण में प्रखंड एवं अंचल परिसर में सफाई की कमी पायी गयी। कार्यालय में रखे अभिलेखों पर भी गंदगी पायी गयी। कार्यालय कक्षों एवं प्रखंड परिसर की साफ-सफाई करवाने…

