व्यपहरण करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, संबंधित अपह्रता बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलायें जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल निर्देशन में , क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह उरूवा बाजार के नेतृत्व में मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/23 धारा 363 भादवि थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोमनाथ पुत्र स्व0 सुरत ग्राम कैथी थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया एवं कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नाबालिग अपहृता/पीड़िता को बरामद किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1. अरविन्द कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना उरुवा बाजार गोरखपुर
2.उ0नि0 रामप्रवेश थाना उरुवा बाजार, गोरखपुर
3.का0 रामप्रकाश बिन्द थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
4. म0का0 अंजली विश्वकर्मा थाना उरुवा बाजार, गोरखपुर
