Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी ने तहसील गुन्नौर स्थित नामांकन स्थल एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जिलाधिकारी ने तहसील गुन्नौर स्थित नामांकन स्थल एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण*



संभल (बहजोई) 13 अप्रैल 2023


       आज जिलाधिकारी मनीष बंसल ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत गुन्नौर तहसील स्थित नामांकन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नामांकन कक्षों को चेक किया एवं वहां की आधारभूत सुविधाओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

       इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बबराला मंडी स्थित नगरीय निकाय 2023 के मतगणना हेतु बनाए गए मतगणना केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए कक्षों को विस्तार पूर्वक चेक किया एवं मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं जिलाधिकारी ने शौचालयों को सही कराने के निर्देश दिए एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तथा जिलाधिकारी ने पार्किंग को लेकर भी जानकारी प्राप्त की एवं उन्होंने कहां की पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए वहां पर पार्किंग साइन बोर्ड लगाया जाए। तथा जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत सभी तैयारियों को समय से पूर्ण किया जाए।

        इस अवसर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर संदीप कुमार वर्मा, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies