Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


आज दिनांक 13-4- 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई के हॉल में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी/ मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान द्वारा उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया गया कि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना है, इस प्रशिक्षण को दिए जाने से पूर्व मास्टर ट्रेनर्स अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन द्वारा मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।पोलिंग पार्टी का गठन,उनके कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व की जानकारी दी गई।मतदान स्थल पर जाकर क्या क्या सावधानियां बरतनी है।मतदान के दिन मतपेटिका को किस प्रकार तैयार किया जाएगा,एजेंट्स कैसे बनाएं जाएंगे, मतदाता की पहचान हेतु कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य हैं,अमिट स्याही मतदाता की बाएं हाथ की तर्जनी पर अवश्य लगाई जाए। मतदान शांतिपूर्ण हो, यदि कोई मतदान में व्यवधान उत्पन्न करता है या मतदान की गोपनीयता भंग करता है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 1951 के अंतर्गत उसके विरूद्ध कार्रवाई की जा सकती है।चैलेंज वोट, टेंडर वोट एवं अंधे अशक्त लोगों के साथ किस प्रकार से साथी उपलब्ध कराया जाएगा की जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी रामाशीष द्वारा मतपत्र लेखा एवं पीठासीन अधिकारी की डायरी किस प्रकार से भरी जाएगी,उसकी विस्तृत जानकारी दी गई। मतपत्र पर एरो क्रॉस सील का ही प्रयोग किया जाएगा,उसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 36 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies