लगातार फरार चल रहे गैगेस्टर का शातिर अपराधी गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना पीपीगंज की पुलिस द्वारा थाना चिलुआताल में पंजीकृत मु0अ0सं0- 595/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट में वाँछित अभि0 शेरु उर्फ गुफरान पुत्र जिलानी निवासी कोइंन्दी थाना तुमुकुहीराज जनपद कुशीनगर उम्र-25 वर्ष को बंजारा टोला के मोड़ पर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम -
1. थानाध्यक्ष श्री आशीष कुमार सिंह थाना पीपीगंज गोरखपुर ।
2. उ0नि0 श्री विपिन बिहारी थाना पीपीगंज, गोरखपुर ।
3. का0 अमरनाथ यादव थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर ।
4. का0 मनीष कुमार थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर ।
