Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

परिषदीय विद्यालयों में निपुण मेले का आयोजन

 परिषदीय विद्यालयों में  निपुण मेले का आयोजन



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर कंपोजिट विद्यालय पाली के प्राथमिक विद्यालय समेत सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण  मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के अतिरिक्त भारी संख्या में अभिभावकगण मौजूद थे।

सभा को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश द्विवेदी ने कहा कि  कहा कि-  बच्चें के बौद्धिक विकास में  शिक्षक के साथ अभिभावक की  महत्वपूर्ण भूमिका की होती है। बच्चों में उत्साह वर्धन तथा सही दिशा दिखाना सबसे जरूरी बात होता है।  आप सभी अपने बच्चो के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें और उन्हे प्रतिदिन विद्यालय भेजे । निपुण भारत मिशन में सहभागी बनकर सफल बनाने में आप सब का योगदान अपेक्षित है। 

 कंपोजिट विद्यालय रिठुआखोर, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर, कंपोजिट विद्यालय डोहरिया, प्राथमिक विद्यालय कुआबार में  प्राथमिक विद्यालय लखनापार, पुंडा, भिटनी,पट्टी धर्म दास, पट्टी शाहपुर समेत ब्लॉक के सभी स्कूलों में निपुण मेला मनाया गया तथा 

नुक्कड़ नाटक ,पुस्तक मेला आदि का भी आयोजन किया गया । दीक्षा ऐप के बेहतर  उपयोग के बारे में बताया गया ।  उक्त भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies