Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

परिषदीय विद्यालयों में निपुण मेला (मेगा पीटीएम) का आयोजन


 परिषदीय विद्यालयों में  निपुण मेला (मेगा पीटीएम) का आयोजन


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


कंपोजिट विद्यालय जंगल कौड़िया तथा प्राथमिक विद्यालय कुशहरा सहित ब्लाक के सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण  मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के अतिरिक्त भारी संख्या में अभिभावकगण मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय कुशहरा सहित अनेकों विद्यालयों पर  संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने कहा कि  कहा कि  बच्चों के बौद्धिक विकास में  शिक्षक के साथ अभिभावक की  महत्वपूर्ण भूमिका की होती है। बच्चों में उत्साह वर्धन तथा सही दिशा दिखाना सबसे जरूरी बात होता है।  आप सभी अपने बच्चो के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें और उन्हे प्रतिदिन विद्यालय भेजे । निपुण भारत मिशन में सहभागी बनकर सफल बनाने में आप सब का योगदान अपेक्षित है।  कंपोजिट विद्यालय काजीपुर, प्राथमिक विद्यालय करंजहवां, कंपोजिट विद्यालय डोहरिया, प्राथमिक विद्यालय दहला,  प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर, कम्पोजिट विद्यालय अवईपाकड़,भिटनी, प्रतापपुर, जंगल कौड़िया, समेत ब्लॉक के सभी स्कूलों में निपुण मेला मनाया गया तथा 

नुक्कड़ नाटक ,पुस्तक मेला आदि का भी आयोजन किया गया । दीक्षा ऐप के बेहतर  उपयोग के बारे में तथा निपुण लक्ष्य ऐप्स के बारे में बताया गया ।  उक्त मेले में अभिभावक भारी संख्या में मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies