धोखाधड़ी व चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद क्लीप (सफेद धातु) व 600 रुपया बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी व धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज के नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 399/23 धारा 379/420/411 भादसं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त रंजन डोम पुत्र स्व0 महीपाल निवासी बनचहरी डोमटोलिया थाना बगहा जनपद मोतिहारी बिहार हाल मुकाम पता लाल डिग्गी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को 02 अदद क्लीप (सफेद धातु) व 600 रुपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. का0 अनुराग यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
3. कां0 अजीत कुमार यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
4. कां0 बृजेश चौहान थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
5. हो0गा0 राजू प्रसाद थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
