SJPU और AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज दिनांक 25 अगस्त 2023 को जनपद गोरखपुर के रिज़र्व पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में SJPU & AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक पुलिस अधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में संपन्न हुई । समीक्षा बैठक में एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान, 363,366 भा0द0वि0 के अपराधो पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान आईजी महोदय द्वारा जारी पत्र के सम्बन्ध में चर्चा, बाल विवाह के संबध में शपथ ग्रहण एवं चर्चा, पाक्सो एक्ट के मामलो में सी0डब्लु0सी0 के समक्ष शत प्रतिशत रिर्पोटिंग हेतु बाल कल्याण अधिकारी व उपस्थित मुन्शीगण को निर्देशित किया गया तथा अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या , बाल श्रम और भिक्षावृत्ति ,मानव तस्करी की रोकथाम, पीटी ऑफेंस पर प्राप्त निर्देशों के संबंध में कार्यवाही, किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए संशोधन, पॉक्सो एक्ट के मुकदमे पंजीकृत करते समय कार्यवाही व फार्म-ए फार्म-बी पर कार्यवाही, रेस्क्यू किए बालको के पुनर्वास के संबंध में चर्चा और बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीमति वंदना सिंह, सदस्यगण जय प्रकाश आर्य , अरुणकुमार राव न्याय विभाग से श्रीमति मीनाक्षी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, उप कारापाल श्रीमति अमीता श्रीवास्तव, श्रम विभाग से सहायक श्रम आयुक्त श्री एस एन सिंह, पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड व सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर ओमकार नाथ तिवारी, शिक्षा विभाग के ADIOS श्री किरण कुमार आरेटो, यूनिसेफ से श्री नीरज, स्वास्थ्य विभाग से डॉ० एन एल कुशवाहा, प्रतीक्षा स्नेहालय काउंसलर सीमा सिंह, चाइल्ड लाइन, मानव सेवा संस्थान से श्री विद्यानंद,डीसीपीयू , बाल संरक्षण अधिकारी, गैर संस्थानो के प्रभारी/सदस्य , समस्त थानों के बाल अधिकारी व प्रभारी थाना AHT उप निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता थाना एएचटी जनपद गोरखपुर के समस्त स्टाफ व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)